गौवंश की सेवा और कल्याण को समर्पित
वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट गौसेवा और गौवंश के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। सहारनपुर स्थित श्री श्री गौदेवी मंदिर गौशाला के माध्यम से हम पूरी करुणा और जिम्मेदारी के साथ बेसहारा, बीमार और घायल पशुओं को देखभाल और सहायता प्रदान करने का निरंतर प्रयास करते हैं।
हमारी सेवा पहलों में बीमार और घायल पशुओं का निःशुल्क उपचार, गौसेवा एम्बुलेंस, मृत गौवंश का सम्मानजनक अंतिम संस्कार और "पहली रोटी गाय की" अभियान शामिल हैं। हमारा मानना है कि पशुओं के प्रति करुणा और जनसहयोग से एक सार्थक बदलाव लाया जा सकता है।
और जानें
ऐतिहासिक यादें एवं सम्मान
राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और गौसेवा के मार्ग पर विजयकांत चौहान (शेर-ए-हिंदुस्तान) की प्रमुख यात्राएँ एवं उपलब्धियाँ
मुजफ्फरनगर स्पोकन इंग्लिश कैंप
स्पोकन इंग्लिश कैंप में बच्चों को राष्ट्रप्रेम की भावनाओं और देश भक्त क्रांतिवीरों के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए शेर-ए-हिंदुस्तान विजयकांत चौहान।
आदर्श नागरिक सम्मान (सहारनपुर)
होटल उत्तम हेरिटेज घंटाघर, सहारनपुर में ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंड क्राइम सेल संस्था के अध्यक्ष गुरप्रीत बब्बर द्वारा विजयकांत चौहान को पगड़ी, माला, पटका पहनाकर एवं तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया।
गौसेवा एवं राष्ट्रसेवा समर्पण
प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गौदेवी मंदिर गौशाला नुमाइश कैम्प सहारनपुर में निःशुल्क गौ एम्बुलेंस, घायल गौवंश का इलाज व सम्मानजनक अंतिम संस्कार सेवा में अनवरत समर्पण।
हमारी सेवा, उपलब्धियाँ एवं उत्सव
वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट और गौशाला के विशेष क्षण
🐂 श्रद्धा में पितरों की आत्मिक शांति हेतु पितरों के आशीर्वाद और प्रसन्नता के लिए दान करें 🐂
श्राद्ध में गौ सेवार्थ दान कर पुण्य कमाए धर्म लाभ उठाएं। बूढ़ी, बीमार, बांझ, विकलांग, बिन दूध वाली गाय व नंदी गौवंश के हरे चारे, भूसा, गुड़, चौकर, दवाई और अन्य दैनिक सेवार्थ कार्यों में सहयोग कर दान कर धर्म लाभ उठाएं।
Google Pay: 8859111113
Paytm: 8859111113
UPI ID: 8859111113m@pnb
विजयकान्त चौहान (जूनियर भगत सिंह)
संस्थापक:– वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट
संचालक:– प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गौ देवी मन्दिर गौशाला, नुमाइश कैम्प, सहारनपुर
स्कैन करके दान दें
Google Pay, Paytm या किसी भी UPI ऐप से स्कैन करें
हमारी मुख्य सेवाएँ एवं अभियान
वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट द्वारा संचालित समर्पित गौसेवा कार्य
निशुल्क गौ चिकित्सा
बेसहारा, बीमार एवं घायल गौवंश के लिए 24/7 निरंतर निशुल्क इलाज की व्यवस्था।
गौसेवा एम्बुलेंस
घायल या दुर्घटनाग्रस्त गौवंश को तुरंत गौशाला पहुँचाने के लिए समर्पित एम्बुलेंस सेवा।
सम्मानजनक अंतिम संस्कार
7,000+ से अधिक मृत गौवंश का पार्थिव शरीर पूरी मर्यादा के साथ निशुल्क अंतिम संस्कार।
पहली रोटी गाय की अभियान
घर-घर गली पहली रोटी गाय की अभियान के अंतर्गत निशुल्क गौ ग्रास सेवा रथ का संचालन।
राष्ट्रसेवा व देशभक्ति मिशन
तिरंगा-भगत सिंह संदेश बाइक यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम।
प्राचीन सिद्ध पीठ गौशाला
नुमाइश कैम्प सहारनपुर में बूढ़ी, बीमार, बांझ एवं असहाय गौवंश की निस्वार्थ सेवा।
समाचार पत्रों में प्रमुख कवरेज
विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और मीडिया द्वारा विजयकांत चौहान जी के दैनिक सेवा कार्यों और देशभक्ति की बायोग्राफी एवं लेख
वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट
प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गौ माता मंदिर गौशाला, नुमाइश कैम्प, सहारनपुर (उ.प्र.)। बेसहारा, बीमार एवं घायल गौवंश की सेवा, निःशुल्क उपचार, गौसेवा एम्बुलेंस और मृत गौवंश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार।
विजयकान्त चौहान (जूनियर भगत सिंह) & स्वामी मंगला नंद जी महाराज
राष्ट्रसेवा, सनातन धर्म और गौसेवा के लिए आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेने वाले समर्पित संस्थापक।
- ✓ 7,000+ मृत गौवंश का सम्मानपूर्वक एवं निःशुल्क अंतिम संस्कार (वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया सम्मानित)।
- ✓ घायल और बीमार गौवंश के लिए 24/7 निरंतर निःशुल्क इलाज।
- ✓ "घर-घर गली पहली रोटी गाय की" अभियान के अंतर्गत निशुल्क गौ ग्रास सेवा रथ संचालन।
- ✓ उत्तराखंड के तीन मुख्यमंत्रियों और कई राज्यों द्वारा गौसेवक व राष्ट्रगौरव सम्मान से अलंकृत।
- ✓ 70 बार रक्तदान कर चुके प्रसिद्ध रक्तदानी (रक्तवीर सम्मान प्राप्त)।
जुड़िए और सहयोग करें
गौसेवा, दान या किसी भी सहायता के लिए हमें संदेश भेजें।